मुंबई. शेयर बाजार शुक्रवार को नुकसान में रहा। सेंसेक्स 336.36 अंक की गिरावट के साथ 40,793.81 पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में 40,664.18 तक लुढ़क गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 95.10 प्वाइंट नीचे 12,056.05 पर हुई। कारोबार के दौरान 12,017.40 का निचला स्तर छुआ था। विश्लेषकों के मुताबिक जुलाई-सितंबर तिमाही की जीडीपी ग्रोथ में कमी की आशंका के चलते बाजार में बिकवाली हुई। कमजोर विदेशी संकेतों की वजह से भी सेंटीमेंट बिगड़े।
सेंसेक्स के 30 में से 27 और निफ्टी के 50 में से 42 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.5% लुढ़क गया। सिर्फ रिएलिटी इंडेक्स 0.98% फायदे में रहा।
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर | गिरावट |
जी एंटरटेनमेंट | 7.88% |
हिंदुस्तान यूनीलीवर | 2.55% |
डॉ. रेड्डी | 2.38% |
टाटा मोटर्स | 2.34% |
महिंद्रा एंड महिंद्रा | 2.27% |
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर | बढ़त |
इन्फ्राटेल | 6.70% |
अदाणी पोर्ट्स | 2.25% |
भारती एयरटेल | 1.12% |
एचडीएफसी बैंक | 0.77% |
एनटीपीसी | 0.48% |